क्राइम बिलासपुर

क्रेडिड कार्ड बंद कराने का झांसा दे कर ठग ने किया खाते से 26 हजार पार… रिटायर्ड बीईओ बने शिकार

भुवनेश्वर बंजारे



बिलासपुर – क्रेडिट कार्ड बंद करने का झांसा देकर शिक्षा विभाग के रिटायर्ड बीईओ के साथ ठगी का मामला सामने आया है जहां शातिर ठग ने बैंक मैनेजर बनकर प्रार्थी के अकाउंट से 26220 रुपए की ठगी की घटना को अंजाम दिया है जिसकी शिकायत सागर शिखर अपार्टमेंट सरकंडा निवासी सुधीर कुमार सराफ ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। जहाँ उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 24 फरवरी को उनके मोबाइल नंबर पर फोन आया जिस पर शातिर ठग ने एसबीआई क्रेडिट कार्ड के ब्रांच मैनेजर बनकर प्रार्थी को उनके क्रेडिट कार्ड के वजह से उनके एकाउंट से 3200 रुपए काटने की जानकारी दी। जिसे रिफंड कराने के साथ-साथ क्रेडिट कार्ड को बंद करने का ऑफर प्रार्थी के समक्ष रखा। रिटायर्ड बीईओ ने पहले तो ठग द्वारा मांगी जा रही अपनी जानकारी देने से मना कर दिया लेकिन शातिर ठग ने भी एसबीआई बैंक का एक फर्जी आइडेंटी कार्ड प्रार्थी को व्हाट्सएप में भेजा जिस को सही मानते हुए प्रार्थी ने ठग द्वारा पूछे गए सारी गोपनीय जानकारी उसे दे दी, जिसके बाद उनके खाते से दो किस्तों में 26200 रुपए किसी अन्य अकाउंट में डेबिट हो गए,जब तक प्रार्थी को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जिसके बाद प्रार्थी ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई है मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...