मस्तूरी

मस्तूरी :- बाइक सवार युवक को ट्रेलर ने मारी ठोकर, गंभीर रूप से घायल युवक की हुई मौत, मस्तूरी- मल्हार रोड पर हुआ हादसा,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती शाम संजय फल उद्यान के सामने एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है, वही घटना को अंजाम देने वाला ट्रेलर चालक ट्रेलर को छोड़ मौके से फरार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी निवासी युवक अमन टंडन पिता रानू टंडन उम्र लगभग 19 वर्ष बाइक क्रमांक CG 10 BK 8350 में ग्राम बकरकुदा से मस्तूरी की ओर आ रहा था, तभी शाम 6:45 बजे मस्तूरी- मल्हार रोड पर संजय फल उद्यान के सामने विपरीत दिशा से आ रही ट्रेलर क्रमांक CG 04 MN 6005 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक चला रहा युवक अमन सड़क पर जा गिरा,

जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गया, जिसे डायल 112 की सहायता से मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहाँ से उसे बिलासपुर रिफर किया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर रिफर किया गया लेकिन उसकी रास्ते मे ही मौत हो गई। मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर अपनी जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार में ठेठवार यादव समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न... एकता और सद्भाव का दिया संदेश बच्चा चोर की अफवाह के बीच पुलिस के हत्थे चढ़ी ठगी और चोरी की आरोपी...भीख मांगने वाली 3 महिलाओं को ग्... रायगढ़: जिले में थोक संख्या में पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला..एसएसपी ने जारी किए आदेश, न्यायधानी में फिर एक हत्या की वारदात...खेत में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी, सिर पर घातक वार क... कलयुगी पिता बना हैवान: 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर में डुबोकर की हत्या... आरोपी गिरफ्तार पुराने विवाद में पति ने पत्नी पर किया हंसिये से जानलेवा हमला...गंभीर महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्त... फर्जी पुलिस बनकर दी धमकी.. युवक ने किया सुसाइड, वीडियो वायरल होने के बाद मामले का हुआ खुलासा, आरोपी ... मुंगेली: घर घुसकर पड़ोसी युवक ने 12 वर्षीय मासूम को बनाया था शिकार, दुष्कर्म का आरोपी अब पहुँचा जेल स्कूल से भागकर आगरा जा रही थीं तीन छात्राएं...ऑटो चालक की सूझबूझ से बची बड़ी घटना, बिलासपुर : खनिजों के अवैध परिवहन पर फिर हुई खानापूर्ति कार्रवाई, 5 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 1...