सीपत

बच्चा चोर की अफवाह के बीच पुलिस के हत्थे चढ़ी ठगी और चोरी की आरोपी…भीख मांगने वाली 3 महिलाओं को ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर था पकड़ा,

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह के बीच ग्रामीणों द्वारा पकड़ी गई तीन महिलाओं की जांच में पुलिस के सामने चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पूछताछ और पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि पकड़ी गई महिलाओं में से एक महिला पहले से ही चोरी और ठगी के मामले में फरार आरोपी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार शनिवार को ग्राम बनियाडीह में तीन महिलाएं घूम-घूमकर भीख मांग रही थीं। इस दौरान ग्रामीणों को संदेह हुआ कि वे बच्चा चोरी करने के इरादे से गांव में घूम रही हैं। ग्रामीणों का आरोप था कि महिलाएं बच्चों को चॉकलेट का लालच देकर अपने पास बुलाने की कोशिश कर रही थीं। शक के आधार पर ग्रामीणों ने तीनों महिलाओं को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों महिलाओं को थाना लेकर आई। थाने में पूछताछ के दौरान महिलाओं ने पहले अलग-अलग नाम और पते बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने अपना असली नाम-पता बताया और चकरभाठा क्षेत्र की निवासी होना स्वीकार किया। पुलिस रिकॉर्ड से मिलान करने पर पता चला कि झुनिया बाई सौरा उर्फ शांति बाई 55 वर्ष निवासी ग्राम जाली, थाना रतनपुर करीब तीन साल पुराने चोरी और ठगी के मामले में आरोपी है। पुलिस ने पुराने प्रकरण में उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीपत पुलिस के मुताबिक 8 दिसंबर 2023 को ग्राम कुकदा में झाड़-फूंक के बहाने एक दंपती रात में घर पहुंचा था। पीड़ित परिवार ने बताया कि झाड़-फूंक के दौरान उन्होंने एक पेटी में लगभग 50 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर रखवाए थे। आरोप है कि झाड़-फूंक के दौरान दंपती ने घर के लोगों को नींबू गाड़ने के बहाने बाहर भेज दिया और मौका पाकर पेटी से करीब 60 हजार रुपये नकद और जेवर पार कर दिए थे। इस मामले में साथ पकड़ी गई दो अन्य महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने शांति भंग की आशंका के चलते धारा 109 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में बच्चा चोरी की कोई घटना नहीं हुई है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,