जांजगीर चाँपा

कलयुगी पिता बना हैवान: 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर में डुबोकर की हत्या… आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपने ही 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर के गहरे पानी में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। इस दर्दनाक वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रेशम लाल यादव 27 वर्ष निवासी ग्राम भैसो, थाना पामगढ़ की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा आयुष था। पारिवारिक विवाद और आए दिन होने वाले झगड़ों के कारण उसकी पत्नी अपनी दोनों बेटियों को लेकर मायके ग्राम भिलौनी चली गई थी, जबकि बेटा आयुष पिता के साथ ही रह रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी अक्सर अपनी पत्नी को फोन कर धमकी देता था कि वह पहले बेटे को मार देगा और उसके बाद खुद भी आत्महत्या कर लेगा।

इसी धमकी को उसने आखिरकार सच कर दिया। 13 मार्च की शाम आरोपी अपने 5 वर्षीय बेटे आयुष को साथ लेकर घर से निकला। देर रात करीब 1 बजे वह ग्राम भिलौनी के आवास पारा स्थित नहर के पास पहुंचा और मासूम बच्चे को नहर के गहरे पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद भी आरोपी का दिल नहीं पसीजा। रात करीब 2 बजे वह अपनी पत्नी के मायके पहुंचा और खुद ही बेटे की हत्या करने की बात बताई। इस घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सावन सारथी सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की अहम भूमिका रही। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोग यह सोचकर स्तब्ध हैं कि जिस पिता के कंधों पर बेटे की सुरक्षा और परवरिश की जिम्मेदारी होती है, उसी ने अपने मासूम बेटे की जिंदगी छीन ली।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार