बेलतरा

उपसरपंच के घर चोरी, घर बनवाने रखी थी छडें, रातो रात 15 क्विंटल छड़ हो गई पार

उमलेश जायसवाल

बेलतरा – ग्राम बेलतरा के उपसरपंच महावीर यादव अपने घर बनवाने के लिए दो माह पूर्व निर्माण सामग्री खरीद कर रखा हुआ था जिसमें 15 क्विंटल छड रातों-रात चोर ले गए। रतनपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बेलतरा के उपसरपंच महावीर यादव पिता परसराम यादव अपने घर के पास नया दुकान के लिए भवन बनाने के लिए बिल्डिंग मैटेरियल को घर के पीछे दो माह पूर्व साहिल ट्रेडर्स बेलपारा से करीब 16 क्विंटल 49 किलो जीके सरिया खरीद कर लाया था। जिसमें छड को घर के बाहर रखवा कर छड को चैन के साथ ताला लगा कर रखा था।

निर्माणाधीन भवन में छत ढलाई के लिए अभी सेट्रिण्ग का काम चल रहा हैं। 14 फरवरी की दरमियानी रात करीबन 11.30 बजे उनके परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गये। उपसरपंच महावीर यादव सुबह करीब 06.00 बजे उठ कर देखा तो बाहर में रखे छड को चैन से बांधे हुए ताला को तोड कर करीब 16 बंडल छड वजनी करीब 15 क्वींटल कीमती करीबन 75000/- रूपये की छड़ को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया। महावीर छड को आस पास पता तलाश किया किन्तु कोई पता नहीं चला।

उपसरपंच की शिकायत पर रतनपुर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में रतनपुर थाना प्रभारी हरविंदर सिंह की टीम बेलतरा के आसपास पतासाजी कर सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही हैं।

error: Content is protected !!
Letest
प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में गूंजा मल्हार का गौरव, ऐतिहासिक धरोहर को मिली राष्ट्रीय पहचान सीसीपीएल 2026 से पहले बिलासपुर बुल्स का दिखा दम... जर्सी लॉन्च के साथ भरी हुंकार, बिलासपुर: अवैध प्रेम संबंध बना हत्या की वजह....प्रेमिका से मिलने पहुँचे प्रेमी की पति और नाबालिग बेट... एसपी कार्यालय और डायल-112 में वर्षों से संलग्न 20 पुलिसकर्मी लाइन वापस...भेजें जाएंगे फील्ड ड्यूटी म... स्वर्गीय मुकेश आनंद की स्मृति में जरूरतमंदों के बीच छाते, चटाई और भोजन का वितरण खमतराई के खेत में चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस की रेड...8 जुआरी गिरफ्तार 17 लाख की शेयर ट्रेडिंग ठगी का पर्दाफाश...बिलासपुर साइबर पुलिस ने दबोचे 4 शातिर, खातों से जुड़े 8 कर... बिरकोना रोड पर निगम कर्मी से लूट.. बाइक और नकदी लेकर फरार हुए चार बदमाश, एक सप्ताह में तीसरी वारदात,... सीपत: जमीन विवाद से उपजे तनाव के बीच ग्रामीण ने की आत्महत्या.... आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग, परिज... इंस्टाग्राम पर दोस्ती...फिर युवती को झांसा देकर दुष्कर्म...फरार आरोपी मल्हार से गिरफ्तार,