निधन

सुषमा स्वराज के निधन पर अमर अग्रवाल ने भी जताया शोक, कहा व्यक्तिगत क्षति

डेस्क

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर छत्तीसगढ़ के भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने गहरा दुख व्यक्त किया है श्री अग्रवाल ने कहा कि सुषमा स्वराज जी का जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई कर पाना असंभव है श्री अग्रवाल ने कहा कि वह ओजस्वी वक्ता के साथ साथ एक सशक्त नेता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई संगठन के साथ साथ केंद्र में मंत्री पद पर रहते हुए ऐतिहासिक काम किया उनके द्वारा किए गए काम सदैव याद किए जाते रहेंगे सुषमा स्वराज का स्नेह एवं आशीर्वाद सदैव मुझ पर रहा है

मेरे चुनाव प्रचार में स्वयं बिलासपुर प्रवास के दौरान अनेक सभाओं को संबोधित किया जिसमें मैं प्रथम बार जब चुनाव लड़ रहा था 1998 में तो उनकी आम सभा नूतन कन्या महाविद्यालय सरकंडा के परिसर में आयोजित किया गया था जहां उनके ओजस्वी भाषण को सुनने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे और वह प्रथम चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने बिलासपुर विधानसभा का जीता उसी तरह अनेक बार उनका बिलासपुर प्रवास हुआ लोकसभा के चुनाव हो या विधानसभा के चुनाव हो अनेक बार उनकी सभा हुई उनकी लोकप्रियता इतनी जबरदस्त थी कि लोग सुषमा जी के नाम से उनको सुनने पहुंच जाते थे उनकी पैठ हर वर्ग हर तबके के बीच में थी वे भारतीय जनता पार्टी में प्रखर वक्ता के रूप में भी संगठन में काम किया अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में भी केंद्रीय मंत्री थी नरेंद्र मोदी की सरकार में भी वे विदेश मंत्री थी। सुषमा स्वराज ने संगठन के साथ साथ सरकार में मंत्री पद का बखूबी निर्वहन करते हुए अनेक ऐतिहासिक काम किए सुषमा स्वराज के निधन से पूरा देश स्तब्ध है उनकी याद सदैव हमको आती रहेगी एवं उनकी कमी सदैव हम सब को खलेगी

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,