बिलासपुर

तारबाहर थाने में पुलिस अभिरक्षा में आरोपी की संदेहास्पद मौत…पुलिस कह रही थाने में नही हुई मौत, विभाग में मचा हड़कंप, जांच शुरू

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बुधवार की सुबह तारबाहर थाने में एक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ़्तार आरोपी की मौत का मामला प्रकाश में आया है, खबर के सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है, वही आनन फानन में पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी तारबाहर थाने पहुँचकर जांच में जुट गए है, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नही हो पाया है कि आरोपी की मौत कैसे हुई है और किन हालातों में हुई है, जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की सुबह तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई। पुलिस अभिरक्षा में आरोपी की संदेहास्पद मौत से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार तेलीबांधा रायपुर निवासी श्याम मोदी पिता टी पी मोदी उम्र 55 वर्ष को तारबाहर पुलिस 2022 में दर्ज धारा 420 के अपराध में गिरफ्तार कर मंगलवार को थाने लाई थी, जिसे थाने में ही हिरासत में रखा गया था, आज सुबह अचानक उस आरोपी के मौत की खबर सामने आई है।

परिजनों को नही थी खबर…

आरोपी के पुलिस अभिरक्षा में मौत की सूचना परिजनों को नही दी गई थी, पुलिस ने मृतक की पत्नी रीता मोदी को आज सुबह कुछ कागजो पर दस्तख़त करने बुलाया था, जहाँ पहुँचने पर उसे अपने पति की मौत की खबर मिली, जिसके बाद वह बिलखने लगी।

न्यायिक जांच की मांग…

पुलिस हिरासत में मौत के बाद अब परिजन न्यायिक जांच की मांग कर रहे है, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके और कोई दोषी है तो उसे सजा मिल सके।

दंडाधिकारी जांच की बात..

मामले में सीएसपी आईपीएस संदीप कुमार पटेल ने बताया कि मौत थाने में नही हुई है, आज सुबह आरोपी की तबियत बिगड़ने पर उसे हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था, तभी हॉस्पिटल में मौत होने की सूचना मिली है, मामला गंभीर होने की वजह से दंडाधिकारी से जांच कराई जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...