रायपुर

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, प्रदेश में बारिश के साथ ही हो सकती है ओलावृष्टि, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बना है चक्रवात

रमेश राजपूत

रायपुर- छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग नें जानकारी देते हुए अलर्ट जारी किया है, जिसमे अगले 24 घंटे के भीतर मौसम बदलेगा और प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होगी। स्काईमेट की वेबसाइट के मुताबिक छत्तीसगढ़ सहित देश के कई हिस्सों में बारिश अलर्ट जारी किया गया है। एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे उत्तरी अफगानिस्तान पर है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और इससे सटे भागों पर दिखाई दे रहा है। पूर्वोत्तर में मेघालय के ऊपर एक सर्कुलेशन है और इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा होते हुए छत्तीसगढ़ तक बनी है।

दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से महाराष्ट्र और कर्नाटक होते हुए एक ट्रफ तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों तक बनी है।
पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में गरज के साथ भारी बारिश की गतिविधियाँ हुईं।पूर्वोत्तर भारत, बिहार के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिली। उत्तरी तमिलनाडु, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के उत्तरी जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक-दो जगहों पर भारी वर्षा हुई। हरियाणा और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छिटपुट बौछारें देखने को मिलीं।

error: Content is protected !!
Letest
ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ...