अवर्गीकृत

सार्वजनिक प्रतिष्ठान रचनात्मक कार्य में आगे आयें,बिलासा ताल परिसर में ताम्रध्वज साहू ने किया रूद्राक्ष पौधरोपण

डेस्क

लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज बिलासा ताल परिसर में रूद्राक्ष पौधरोपण किया। इसके पूर्व उन्होंने शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय के दिव्यांग बच्चों के लिये एसईसीएल के सीएसआर मद से प्रदत्त 49 सीटर वाहन एवं जस्टिस तन्खा मेमोरियल रोटरी स्कूल के दिव्यांग बच्चों हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रदत्त 24 सीटर वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विधायक शैलेष पाण्डेय एवं रश्मि सिंह भी मौजूद थीं। रूद्राक्ष पौधरोपण एवं वन महोत्सव के इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने भी पौधरोपण किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता की गरिमा को बनाये रखें। स्वतंत्रता के मूल उद्देश्य से हटकर एवं संविधान के विपरीत कोई काम न करें। बिलासपुर ऐतिहासिक नगरी है, यहीं से अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। ताम्रध्वज साहू ने आचार्य गिरधर शर्मा द्वारा रूद्राक्ष पौधरोपण के लिये किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने उनके द्वारा 108 रूद्राक्ष पौधरोपण नवा रायपुर में किये जाने के आग्रह पर कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे। साथ ही प्रयास करेंगे कि नवा रायपुर में आरक्षित जगहों पर रूद्राक्ष पौधरोपण कर आचार्य के सपना को पूरा करेंगे।

प्रभारी मंत्री ने एसईसीएल सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को रचनात्मक कार्य की दिशा में आगे आने के लिये आव्हान किया। उन्होंने कहा कि यहां जितने भी उद्योगपति हैं, स्थानीय अस्पताल के प्रत्येक वार्ड को चिन्हांकित कर देखरेख के लिये उन्हें जिम्मेदारी दी जायेगी। इसके लिये प्रस्ताव तैयार करने के लिये निर्देशित किया। श्री साहू ने अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्य संस्कृति में बदलाव लाने विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समय पर गुणवत्तापूर्वक काम होना चाहिये। प्रत्येक विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्य के प्रति हमेशा सजग रहें।कार्यक्रम को बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि सिंह अटल श्रीवास्तव, विवेक बाजपेयी ने भी संबोधित किया। आचार्य गिरधर शर्मा ने रूद्राक्ष पेड़ की महत्ता के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मनीष दत्त एवं राघवेन्द्र दुबे ने मंत्री जी को पुस्तक भेंट किये। रूद्राक्ष पौधरोपण एवं वन महोत्सव के इस कार्यक्रम में नरेन्द्र बोलर, विजय केशरवानी, पुलिस महानिरीक्षक प्रदीप गुप्ता, कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो...