अवर्गीकृत

अगले कुछ घंटे अरपा पर भारी, भारी बारिश से बढ़ सकता है जलस्तर

आलोक

बिलासपुर अरपा नदी के आसपास रहने वालों को अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट किया जा रहा है। पेंड्रा गौरेला क्षेत्र में हो रही भारी बारिश और अरपा भैसाझार बैराज से बड़े पैमाने पर पानी छोड़े जाने की वजह से अगले कुछ घंटों में बिलासपुर अरपा नदी में जल बहाव तेज हो सकता है और उम्मीद की जा रही है कि पानी का बहाव शनिचरी रपटा के ऊपर से भी हो सकता है । पिछले 2 दिनों से लगातार पेंड्रा और गौरेला के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। इस कारण अरपा नदी में तेजी से जल बहाव हो रहा है। अरपा भैसाझार बैराज में भी जलजमाव को देखते हुए आठ में से छह गेट खोल दिए गए हैं।

बुधवार शाम 4:00 बजे बैराज के छह गेट 30 सेंटीमीटर खोल दिए गए। जिसके बाद .82 घन मीटर प्रति सेकंड रफ्तार से नहरों में पानी बह रहा है । इसी के साथ अरपा नदी में भी पानी का स्तर बढ़ने की पूरी संभावना है। माना जा रहा है कि बुधवार रात तक अरपा का जलस्तर बढ़ जाएगा और इसलिए अरपा तट पर रहने वालों को सचेत किया जा रहा है। शनिचरी रपटा के ऊपर से पानी बहने की उम्मीद की जा रही है। इस वर्ष अच्छी बारिश ना होने से अब तक अरपा पाटो पाट नहीं बहा है और अक्सर अरपा के बीच से जमीन नजर आती है। लेकिन पेंड्रा क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश और बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण अगले कुछ घंटों में अरपा का जलस्तर बढ़ा हुआ होगा। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारी भी पूरी कर ली गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप...