कोटा

शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल-पर्स लूटे

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र में गनियारी शराब भट्ठी के पास दो अज्ञात युवकों द्वारा बाइक सवार युवकों को रोककर मारपीट करने और मोबाइल व पर्स लूटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले बाइक का हैंडल पकड़कर दोनों युवकों को सड़क पर गिराया, फिर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर फरार हो गए। मारपीट में एक युवक के चेहरे और आंख के पास चोट आई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नगपुरा, थाना सिरगिट्टी निवासी भवानी सूर्यवंशी निजी कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता है। वह 13 सितंबर को अपने दोस्त आकाश डहरिया के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG10BJ5304 से घूमने के लिए कोटा आया था। शाम करीब 7:30 बजे दोनों गनियारी शराब भट्ठी से शराब लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान भट्ठी के पास इमली पेड़ के नजदीक दो अज्ञात युवकों ने उनकी बाइक का हैंडल पकड़ लिया। अचानक बाइक सहित दोनों जमीन पर गिर पड़े।
आरोप है कि इसके बाद दोनों युवकों ने मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने भवानी की जेब से OPPO Reno 15 Pro और Redmi 12 5G के साथ पर्स भी खींच लिया और मौके से फरार हो गए। हमले में आकाश डहरिया की बाईं आंख और बाएं गाल में चोट लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। भवानी को चोट नहीं आई है। पीड़ित ने दो दिन बाद 15 सितंबर को कोटा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 304 और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...