बिलासपुर

पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े… कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी में पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्राची टंडन कश्यप 20 वर्ष ने शिकायत में बताया कि 15 सितंबर की रात करीब 11.15 बजे देव लहरे, लक्की लहरे और रामकली लहरे उनके घर पहुंचे। पानी की मोटर बंद करने की बात को लेकर तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर उसके पिता अशोक टंडन के साथ लकड़ी के बेंट से मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंची प्राची और उसकी मां कौशिल्या के साथ भी हाथ-थप्पड़ से मारपीट करने का आरोप है। घटना में अशोक, कौशिल्या और प्राची को चोटें आईं। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायलों को सिम्स अस्पताल पहुंचाया।इधर, दूसरे पक्ष की रामकली लहरे ने पुलिस को बताया कि उनके पति ने अशोक टंडन को खेत बोने के लिए दिया था। 15 सितंबर की रात करीब 10.30 बजे बिजली आने के बाद वह अपने बेटों रमन उर्फ लक्की और देव के साथ खेत पहुंचीं। वहां पानी की मोटर बंद मिली। मोटर बंद होने का कारण पूछने पर अशोक, कौशिल्या और खुशबू द्वारा गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। बीच-बचाव के दौरान देव को लोहे के पाइप से चोट लगने की बात भी शिकायत में कही गई है।
पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और घटनाक्रम के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...