जांजगीर चाँपा

भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – बलौदा थाना क्षेत्र में बुधवार को भारतमाला फोरलेन पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी 16 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा खिसोरा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी साइड शोल्डर रेलिंग से जा टकराई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार दिलीप कोसले 40 वर्ष अपनी पत्नी ऊषा कोसले 36 वर्ष और 16 वर्षीय बेटी शिवानी कोसले के साथ बाइक क्रमांक CG 12 AQ 9941 से बिलासपुर से बालको क्षेत्र के ग्राम बुंदेली लौट रहे थे। इसी दौरान खिसोरा गांव के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगी रेलिंग से जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि दिलीप और ऊषा की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं हादसे में उनकी बेटी शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा भेज दिया है। हादसे की सूचना परिवार और परिचितों को मिलने के बाद वहां मातम पसरा है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख...