सीपत

सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा… प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षकों ने पहुँचाया अस्पताल,

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत क्षेत्र के एक शासकीय स्कूल में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंच गई। प्रार्थना के दौरान अचानक उसे चक्कर आया और वह असहज हो गई। छात्रा की हालत देखकर स्कूल के शिक्षक और सहपाठी उसे तत्काल कमरे में ले गए। कुछ देर बाद होश आने पर शिक्षिकाओं ने उससे पूछताछ की, तब मामले का खुलासा हुआ। स्कूल में पदस्थ व्याख्याता के अनुसार, बुधवार सुबह प्रार्थना के समय सभी विद्यार्थी स्कूल परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान छात्रा को अचानक चक्कर आने लगा। शिक्षकों और सहपाठियों ने उसे संभालकर कमरे में बैठाया। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य होने पर शिक्षिकाओं ने छात्रा से पूछताछ की। छात्रा ने बताया कि उसने नींद की गोलियां खाई हैं। उसके बैग की जांच करने पर गोलियों का रैपर भी मिला। पूछताछ में छात्रा ने यह भी बताया कि वह पहले भी नींद की गोलियां खा चुकी है। इस बार उसने पहले की तुलना में अधिक मात्रा में गोलियां लेने की बात कही। यह जानकारी सामने आते ही स्कूल स्टाफ में हड़कंप मच गया। तत्काल छात्रा के परिजनों को सूचना दी गई और वाहन की व्यवस्था कर उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया। कुछ ही देर में छात्रा के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल छात्रा की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के कारणों को लेकर परिजन और स्कूल प्रबंधन स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी