बिलासपुर

रेलवे में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी का एक और मामला आया सामने….बेरोजगार अपनी योग्यता पर ध्यान दे फर्जी तरीके पहुँचा सकते है नुकसान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर अक्सर ठगी के मामले सामने आते है जिनमे जालसाज फर्जी नियुक्ति पत्र तक दे देते है और जब उसकी असलियत सामने आती है तो धोखाधड़ी का खुलासा होता है, ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें मुंगेली फास्टरपुर निवासी हिमांशु पांडेय ने बिलासपुर शुभम विहार निवासी अभिषेक पांडेय के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें उसने बताया है कि अभिषेक पांडेय से उसकी पहचान 2 साल पहले हुई थी, जिससे वह कभी कभी मिलता था, इसी दौरान अभिषेक ने उसे बताया कि 2 लाख रुपए देने पर उसकी रेलवे में ग्रुप डी में नौकरी लग जायेगी,

बेरोजगार होने की वजह से वह अभिषेक के झांसे में आ गया और उसने उसके घर में रिजल्ट और आधार के साथ 2 लाख रुपए दिए, जिसके बाद अभिषेक ने रेलवे में भर्ती के नाम पर एक लेटर दिया और डीआरएम ऑफिस आने बोला लेकिन जब वह डीआरएम ऑफिस पहुँचा और अभिषेक को फोन किया तो वह घुमाने लगा, आज कल करते समय बीतने लगा जब उसे अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ तो उसने अपने 2 लाख रुपए वापस मांगे जिसे देने अभिषेक घुमाने लगा, जिससे परेशान पीड़ित शुभम ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक पाण्डेय के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो...