तखतपुर

तखतपुर:-शराबी बेटे का रोज का बवाल बना मौत की वजह.. तंग आकर पिता ने कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट,

उदय सिंह

तखतपुर – बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुशमुली में पारिवारिक विवाद ने सोमवार को ऐसा भयावह रूप ले लिया कि एक पिता ने अपने ही बेटे की जान ले ली। शराब के नशे में आए दिन घर में विवाद और मारपीट करने वाले बेटे की हरकतों से परेशान पिता का सब्र आखिरकार टूट गया और गुस्से में उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और पूरे इलाके में इस दर्दनाक घटना की चर्चा है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विजेंद्र श्रीवास 30 वर्ष के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि विजेंद्र शराब पीने का आदी था और नशे की हालत में अक्सर घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से विवाद करता था। उसकी इस आदत से पूरा परिवार लंबे समय से परेशान था। घटना वाले दिन भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा और परिजनों के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान बेटे के रोज-रोज के उत्पात से तंग आ चुके पिता मोहित राम श्रीवास का गुस्सा फूट पड़ा। आवेश में आकर उन्होंने घर में रखा कुल्हाड़ी उठाया और विजेंद्र पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

हमले में विजेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी पिता मोहित राम श्रीवास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद और शराब के नशे में हुए झगड़े से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों के बयान दर्ज कर घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर शराब की लत से टूटते परिवारों और बढ़ती घरेलू हिंसा की गंभीर तस्वीर सामने ला दी है। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो...