
रमेश राजपूत
बिलासपुर – सरकण्डा थाना क्षेत्र निवासी इंदरप्रीत सिंह ने अपने घर का पुराना डाइनिंग टेबल बेचने ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला था, जिसे शातिर ठगों ने खरीदने का झांसा देकर ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर 99 हजार रुपए ठगी कर लिए। जैसे ही प्रार्थी को इसका अहसास हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत सरकण्डा थाने और साइबर सेल से की है। प्रार्थी ने बताया कि विज्ञापन देखकर अज्ञात किसी आकाश नामक व्यक्ति ने फोन किया और पेमेंट के लिए क्यू आर कोड भेजने के लिए बोला फिर जैसे ही 5 रुपए चेक करने के लिए भेजा उसके बाद प्रार्थी के बैंक एकाउंट से कई किस्तों में कुल 99 हजार रुपए निकाल लिए गए। मामले में पुलिस ने मो.नं. 9832029057 व WATSAPP NO 6372851715 के धारक आकाश कुमार के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।