बिलासपुर

जहां काम करता था, वहां से चोरी कर भागा युवक बिलासपुर में पकड़ाया, रकम बरामद

अलोक

अपनी कंपनी में चोरी कर भाग रहे तीन शातिर अपराधियों में से एक बिलासपुर आरपीएफ जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। सागर के एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करने वाले तीन कर्मचारियों ने उसी कंपनी में चोरी की जिसमें वे काम करते थे ।इसके बाद कंपनी के मालिक ने तीनों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया था ।साइबर सेल द्वारा मोबाइल ट्रेस किए जाने पर इनमें से एक आरोपी का लोकेशन बिलासपुर रेलवे स्टेशन में मिल रहा था। जिसके बाद सागर रेलवे पुलिस ने बिलासपुर जीआरपी और आरपीएफ को सूचित किया। इस सूचना के बाद बिलासपुर में आरपीएफ और जीआरपी सक्रिय हुई तो उन्हें प्लेटफार्म नंबर 6 पर एक संदिग्ध युवक नजर आया। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

सागर मध्यप्रदेश के पास रहने वाले अनिकेत गायकवाड के पास से 84,000 रु के नोट और 9800 रुपए के सिक्के बरामद हुए है।करीब 94000 रु आरोपी अनिकेत से बरामद हुए हैं जबकि उसके 2 साथी फरार है जिनके पास भी रकम मौजूद होने की बात कही जा रही है। अनिकेत गायकवाड को गिरफ्तार करने के बाद अब बिलासपुर रेलवे पुलिस उसे सागर पुलिस को सौंपने की तैयारी कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप...