मस्तूरी

सचिव सस्पेंड:- मस्तूरी क्षेत्र के 3 पंचायत सचिव किये गए निलंबित… सीईओ ने की कार्रवाई, लापरवाही पर गिरी गाज,

उदय सिंह

बिलासपुर – त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव 2024 – 25 से जुड़े कार्य में लापरवाही बरतने पर मस्तुरी विकासखंड के तीन ग्राम पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर पी चौहान ने आज निलंबन आदेश जारी किया।

निलंबित किए गए पंचायत सचिवों में विजय धीरही ग्राम पंचायत ठाकुरदेवा, सुरेंद्र खांडेकर ग्राम पंचायत कोनी तथा आशीष भोंसले ग्राम पंचायत रलिया शामिल हैं। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव से जुड़े मतदाता सूची तैयार करने के लिए आयोजित 21 सितंबर के प्रशिक्षण कार्यक्रम में तीनों सचिव बिना सूचना के अनुपस्थित थे।

उन्होंने ओबीसी सर्वे कार्य में भी रुचि नहीं दिखाई तथा पंचायत की समीक्षा बैठकों में भी अक्सर अनुपस्थित रहा करते थे। जिला पंचायत सीईओ ने छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 की प्रावधानों के तहत उन्हें निलंबित कर दिया है।

तथा इन पंचायतों का कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए निकट के ग्राम पंचायत सचिवों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...