कोरबा

सड़क हादसा :- देर रात कार और हाइवा के बीच हुई टक्कर…हादसें में 3 युवको की मौत,

रमेश राजपूत

कोरबा – बीती रात दर्री कोरबा रोड पर हसदेव नदी के ब्रिज के ऊपर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक कार सामने से आ रही हाइवा से जा टकराया, हादसे में कार सवार 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार कार सवार 3 युवक दर्री की ओर किसी काम से गए थे,

जो रात 2 बजे के लगभग वापस शहर लौट रहे थे, लेकिन इसी दौरान नए दर्री पुल पर मवेशियों से टकराने के बाद कार क्रमांक सीजी 11 बीएच 7788 सामने से आ रही हाइवा से जा टकराई, हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, सूचना मिलते ही रात में डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और आनन-फानन में कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

इस हादसे में यश गोयल पिता मनोज अग्रवाल 28 वर्ष निवासी एसएस ग्रीन कोरबा, दीपक सिंह पिता सदानंद सिंह 22 वर्ष निवासी राताखार, रुपेश गोयल पिता श्याम गोयल 28 वर्ष निवासी डीडीएम रोड कोरबा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मामले में पुलिस मर्ग कायम कर अपनी जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...