क्राइममरवाही

खड़ी गाड़ियों से चुरा लेते थे डीजल, मरवाही पुलिस ने 8 डीजल चोरों को पकड़ा

आलोक

पेंड्रा, गोरेला ,रतनपुर और मरवाही क्षेत्र में खड़े बड़े वाहनों से लगातार डीजल चोरी होने की शिकायत पुलिस को मिल रही थी । इसी दौरान पुलिस को पता चला कि इलाके में कुछ लोग सस्ते में डीजल बेच रहे हैं । इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एस पी के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। जिसने पुख्ता सूचना के बाद घेराबंदी कर एक सफारी और दो मारुति वैन समेत 3 बड़े ड्रम और 22 जरीकेनो में रखे करीब 11 सौ लीटर डीजल जप्त किया है। इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को धर दबोचा है। आमा गांड के वीरू बंसल, रामनगर के धीरेंद्र नाथ, धनगँवा के राम कुमार यादव, राजनगर के अशोक पासवान ,सेमरा के अविनाश खटिक ,तेंदू मुड़ा के सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता ,धनपुर के संदीप पांडे और अंकित गुप्ता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जिनके पास से तीन वाहनों समेत 11 सौ लीटर डीजल पुलिस ने जप्त किया है। डीजल की अनुमानित कीमत 77,000 रुपये बताई जा रही है। यह सभी लोग सड़कों पर खड़े भारी वाहनों से चुपके से डीजल चोरी कर लिया करते थे। जिसे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कम कीमत पर खपा दिया जाता था। यह काम काफी समय से यह लोग कर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...