अवर्गीकृत

कथा समागम में श्री गुरु नानक देव जी के जीवन संबंधी प्रेरक कथाएं सुनने उमड़ रहे साध संगत

डेस्क

इस वर्ष श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 550 वां प्रकाश पर्व वर्ष मनाया जा रहा है । इसी क्रम में वर्ष भर विविध धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में बिलासपुर दयालबंद स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में 15 से 17 अगस्त तक कथा समागम का आयोजन किया गया है। जिसमें देश के प्रसिद्ध कथा वाचक शामिल हो रहे हैं। इस तीन दिवसीय कथा समागम के लिए लुधियाना से भाई धर्मवीर सिंह पहुंचे हैं।

यहां प्रतिदिन प्रातः और संध्या दीवान में श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशमय जीवन से संबंधित शिक्षाप्रद कथा सुनाई जा रही है, जिसके श्रवन के लिए साध संगत उमड़ रहे हैं। गुरबाणी का श्रवण करने प्रथम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। प्रातः 7:30 बजे से लेकर सुबह 9:00 बजे तक हजूरी रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन की प्रस्तुति दी गई। अरदास ,पश्चात कड़ा प्रसाद वितरण किया गया । वहीं साध संगत हेतु लंगर का भी आयोजन किया गया । कथा समागम का आयोजन सुबह 8:00 से 9:15 बजे तक और शाम को 7:30 बजे से लेकर 8:45 बजे तक किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,