जांजगीर चाँपा

दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल….1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – निर्माणाधीन मकान से लाखों रुपये के एयर कंडीशनर और पंखे चोरी करने वाले दो सगे भाइयों को मुलमुला पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए चार एसी, दो सीलिंग फैन और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 1.30 लाख रुपये बताई गई है। मामला थाना मुलमुला क्षेत्र का है। प्रार्थी राहुल अग्रवाल निवासी झलमला रोड नरियरा ने पुलिस को बताया था कि उनके निर्माणाधीन मकान में फिटिंग के लिए 17 एसी और 4 सीलिंग फैन रखे गए थे। 31 मई की सुबह काम करने वाले कर्मचारी ने कमरे का ताला टूटा होने की सूचना दी। जांच करने पर चार एसी और दो पंखे गायब मिले। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 202/2026 के तहत धारा 331(4), 305(ए) एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें एक संदिग्ध युवक नजर आया। फुटेज के आधार पर उसकी पहचान अमित केंवट निवासी बनाहिल के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में अमित ने अपने बड़े भाई अमर केंवट के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का पूरा सामान और घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर बाइक क्रमांक CG-11ZE-1377 बरामद की।गिरफ्तार आरोपियों में अमित केंवट 22 वर्ष और अमर केंवट 24 वर्ष, दोनों निवासी बनाहिल चट्टान पारा शामिल हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,