अवर्गीकृत

आलोक श्रीवास्तव का चयन भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर के साक्षात्कार के लिए

डेस्क

पूर्व क्रिकेटर एवं क्रिकेट संघ बिलासपुर के पदाधिकारी आलोक श्रीवास्तव के नाम का चयन बीसीसीआई द्वारा मुंबई में आयोजित भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर के चयन हेतु आयोजित साक्षात्कार के लिए किया गया है उनकी क्वालिफिकेशन एवं क्रिकेटिंग क्रिकेट में योग्यता को देखते हुए किया गया है यह समाचार उन्हें बीसीसीआई द्वारा भेजे गए मेल के माध्यम से प्राप्त हुआ
अभी वे मुंबई में 22 अगस्त को आयोजित साक्षात्कार में चयन मंडल के सामने अपनी उपस्थिति देंगे बिलासपुर जैसे छोटे शहर एवं छत्तीसगढ़ से उनके के नाम चयन होने पर क्रिकेट संघ बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ में हर्ष व्याप्त है और संघ के पदाधिकारियों ने श्री आलोक को उनके इस साक्षात्कार में सफल होने हेतु शुभकामनाएं भी दी है ज्ञात हो कि यह पहला मौका है की बिलासपुर शहर से तथा छत्तीसगढ़ राज्य से किसी भी व्यक्ति को भारतीय क्रिकेट टीम में मैनेजर के पद हेतु साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है अगर आलोक का चयन इस साक्षात्कार में हो जाता है तो निश्चित ही यह बिलासपुर शहर के साथ ही साथ पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय होगा श्री आलोक वर्तमान में कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी सीएमपीडीआई में विभागाध्यक्ष कार्मिक एवं प्रशासन के रूप में कार्यरत है।आलोक श्रीवास्तव जी के इस सफलता के लिए छत्तीसगढ़ state क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री बलदेव सिंह भाटिया, पूर्व कोषाध्यक्ष श्री विजय शाह, पूर्व सचिव श्री राजेश दवे एवं क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष मुकुल तिवारी सचिव विंटेश अग्रवाल, अनुराग बाजपाई, देवेंद्र सिंह, नवीन जाजोदिया, महेंद्र गंगोत्री सुशांत राय,अपूर्व भंडारी , वैभव ओटालवर , आशीष शुक्ला, अशोक मेहता, ओपी यादव, कमल घोष, शैलेश सैमुअल,रितेश शुक्ला, दिलीप सिंह , राजेश शुक्ला, शब्बीर अली रिजवी, मनीष सोनी, शेख अल्फाज महेश दत्त मिश्रा ने शुभकामनाएं दी..यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल के द्वारा दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
जबरन गर्भपात का मामला: पति और डॉ उज्जवला कराड़े पर एफआईआर दर्ज...सास, ससुर और ननद को सहआरोपी बनाने की... तीन महीने से बंद मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य गेट... 500 मीटर पैदल चलने को मजबूर मरीज... 700 रुपये मांगने पर पति को लोहे की पाइप से पीटा, पैर टूटा… अब बच्चों के साथ अस्पताल में रात गुजार रह... 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की समय सारणी जारी...जानिए कब से कब तक चलेगी परीक्षा, किसान की गलती नहीं, तो सजा किसान को क्यों?...रकबा और गिरदावरी की गड़बड़ी पर कांग्रेस ने कलेक्टर से म... छत पर आग जलाने को लेकर विवाद बना खूनी संघर्ष, चाकू से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की मौत, 3 घायल कागजों में गरीब, कमाई लाखों में! बिलासपुर जिले में 52 हजार राशन कार्ड सदस्य संदिग्ध, सरकारी कर्मचारी... पचपेड़ी:- आधी रात गूंजी कुएं में गिरने की आवाज... बेटे को बचाने दौड़े माता-पिता, लेकिन नहीं बच सकी ज... जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेरा, गाली-गलौज कर पीटा और लूटे हजारों रुपये, 8 आरोपी गिरफ्त... बिलासपुर शहर को स्वच्छ रखने वाले हाथों का बढ़ाया मान... होटल बंसीवाला ने सफाई कर्मियों को शॉल और प्र...