मल्हार

मल्हार :- एक्सीडेंट के बाद शव सड़क पर रख चक्काजाम करने का मामला…15 से 20 ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

उदय सिंह

मल्हार – चौकी क्षेत्र में सोमवार को ग्राम नेवारी लक्ष्मण सागर तालाब के सामने मेन रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 2 युवकों को अपनी चपेट में ले लिया था, जिससे 1 युवक की सिर कटकर मौत हो गई थी वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था,

मामले में एक्सीडेट की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने पाया कि मृतक प्रमोद उर्फ संजू धीरही था एवं एक व्यक्ति घायल था, घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस से ईलाज के लिये अस्पताल रवाना किया गया,

वहां पर ग्राम नेवारी, मल्हार, नरियरा एवं अन्य गांवों के व्यक्ति उपस्थित थे जो शव को एम्बुलेंस मे डालने नही दिये और शव को मल्हार पचपेडी मेन रोड मे रखकर चक्काजाम कर आवागमन को अवरूद्व कर दिये,रोड के दोनो ओर बीचों बीच मे मोटर सायकिल को खडे करके खुद रोड मे बैठ गये, जिससे मुख्य मार्ग मे आने जाने वालो को मार्ग अवरूद्ध होने से गंतव्य की ओर आ जा नही पा रहे थे,

मौके पर 15-20 लोग जो आवागमन को अवरूद्ध करने वालो का वीडियो ग्राफी फोटोग्राफी किया गया है आरोपियो का पहचान नही हो पाया है। फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी से उक्त व्यक्तियों को रास्ता छोडने हेतु बार बार समझाईश देने के बाद भी आवेश मे थे बहस कर रहे थे तथा किसी प्रकार से रास्ता ना छोडकर दोपहर 02:30 से 05:30 बजे तक मल्हार पचपेडी मेन रोड को जाम कर आवागमन बाधित रखे थे

आरोपियों के द्वारा बेवजह एकत्रित होकर मेन रोड मे बलपूर्वक आवागमन अवरूद्ध किया गया है जो कि धारा 341,147 भादवि का अपराध करना पाये जाने से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय...