छत्तीसगढ़

इस बार भी होगा महापौर का प्रत्यक्ष चुनाव, पार्षदों द्वारा महापौर चुने जाने की उम्मीद को मुख्यमंत्री ने किया खारिज

डेस्क

कहा जा रहा है कि वार्डो के परिसीमन से भाजपा के पार्षद खफा है। लेकिन यह बात भी उतनी ही सच है कि इस परिसीमन से कांग्रेस के पार्षद भी खुश नहीं है । इस मामले में बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे भी खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने 4 लोगों द्वारा एक होटल के कमरे में बैठकर अपनी सुविधा अनुसार परिसीमन करने का आरोप लगाते हुए नाखुशी जाहिर की है । शैलेश पांडे ने तो साफ कह दिया कि इस रणनीति से कांग्रेस के कुछ पार्षद भले ही चुनाव जीत जाए लेकिन बहुमत नहीं होने से कांग्रेस का महापौर नहीं बन पाएगा। शायद वे पार्षदों द्वारा महापौर चयन होने की उम्मीद पाले बैठे थे, लेकिन महासमुंद में पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने इस उम्मीद को खारिज कर दिया । महासमुंद के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान किए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव की व्यवस्था में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया जा रहा है। इस बार भी पार्षदों के द्वारा महापौर और नगर पालिका अध्यक्ष नहीं चुने जाएंगे । इस संबंध में सरकार कोई विचार नहीं कर रही। महापौर का चुनाव भी पहले की ही तरह प्रत्यक्ष रूप से होगा।

पिछले कुछ समय से कयास लगाया जा रहा था कि इस बार नगरीय निकायों में महापौर का चुनाव नहीं होगा बल्कि जीते हुए पार्षद बहुमत से महापौर चुनेंगे, जैसा कि पहले व्यवस्था हुआ करती थी। जल्द ही इसके एलान का इंतजार होने की बात भी कही जा रही थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने इसका पटाक्षेप कर दिया है ।जाहिर है इस बार भी महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से होगा और एक बार फिर महापौर प्रत्याशी के लिए कई नाम सामने आएंगे। वैसे भी बिलासपुर में परिसीमन के बाद हालात बदल चुके हैं । मुमकिन है बिलासपुर शहर के बाहर से भी कुछ बड़े नाम महापौर पद के लिए उभरकर सामने आए। इतना तो जाहिर है परिसीमन के बाद क्षेत्रफल बढ़ने से परिणामों को लेकर ऊहापोह की स्थिति है और कोई भी यह कहने की स्थिति में नहीं है कि परिसीमन का लाभ कांग्रेस को होगा या भाजपा को।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी