रायगढ़

शराब दुकान में गार्ड पर पिस्टल फायरिंग का खुलासा… बिहार से आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के गेरवानी स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट शराब दुकान में प्राइवेट गार्ड पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने बिहार के जमुई जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान हुई, जिसके बाद पुलिस टीम बिहार पहुंची और करीब दो घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद उसे खेत में छिपे हुए दबोच लिया।घटना 17 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे की है। शराब दुकान में ईगल हंटर सॉल्यूशन लिमिटेड के सुरक्षा गार्ड चन्द्रशेखर पटेल ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान विवेक कुमार यादव अपने साथी रोशन ठाकुर के साथ शराब दुकान पहुंचा। देर रात दुकान आने को लेकर गार्ड ने दोनों को डांट-फटकार लगाई, जिसके बाद विवाद हो गया। आरोपी ने गार्ड को जान से मारने की धमकी दी और पिस्टल से गोली चला दी। गोली गार्ड के पेट में लगी। घायल गार्ड ने आहाते के पीछे छिपकर साथियों को सूचना दी और डायल-112 को बुलाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पूंजीपथरा पुलिस और साइबर टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों और संदिग्धों की जानकारी जुटाई गई। जांच में पता चला कि आरोपी विवेक कुमार यादव 19 वर्ष निवासी जीतझिंगोई, थाना खैरा, जिला जमुई, बिहार, गेरवानी के अग्रोहा स्टील प्लांट में मजदूरी करता था और घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस टीम बिहार पहुंची तो आरोपी अपने घर से निकलकर खेत में छिप गया। घेराबंदी कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गार्ड की डांट से नाराज होकर वह लेबर क्वार्टर से पिस्टल लेकर वापस शराब दुकान पहुंचा और फायरिंग कर दी। उसने यह भी बताया कि पिस्टल उसने बिहार में एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये में खरीदी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसका साथी रोशन ठाकुर फरार है, जिसकी तलाश जारी है। मामले में धारा 296, 351(3), 109(1) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने दूसरे राज्य तक पीछा कर आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की सराहना की है।

error: Content is protected !!
Letest
बालिकाओं की शिक्षा, नवाचार और नशामुक्ति के संकल्प से आगे बढ़ रहा समाज : अमर अग्रवाल शराब दुकान में गार्ड पर पिस्टल फायरिंग का खुलासा... बिहार से आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर:- जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाकर करोड़ों की जमीन हड़पने का खेल...तत्कालीन पटवारी नवीन त्रिपाठी... रतनपुर:- इंसानियत हुई शर्मसार, पुल के नीचे मिला नवजात! मासूम को बेसहारा छोड़ने वाले बेरहम की तलाश मे... जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत...सीएमडी कॉलेज का छात्र था युवक राजीव गांधी जयंती पर सेवा की मिसाल: चुचुहियापारा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का हुआ... ताश की बाजी पर पुलिस का ‘प्रहार’, बैंक के पीछे जुआ खेलते 7 गिरफ्तार; 12 हजार से ज्यादा नकदी जब्त, मस्तूरी :- आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती की अंतिम सूची जारी, ओखर सहित पांच केंद्रों के अभ्यर्थी 2 सितंबर त... मस्तूरी : रलिया हत्याकांड का हुआ खुलासा... घात लगाकर 4 ग्रामीणों पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला, 7 आर... VIDEO:- मल्हार में मौत का खतरनाक खेल! उफनती लीलागर नदी पार करते बाइक समेत बहे दो युवक, ग्रामीण बने फ...