रायपुर

छत्तीसगढ़ में 35 पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, बिलासपुर के दो निरीक्षकों समेत कई जिलों के अधिकारी बदले

रमेश राजपूत

रायपुर – छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 35 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से जारी आदेश में पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के अनुसार अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से उनकी वर्तमान इकाई से स्थानांतरित कर आगामी आदेश तक नई पदस्थापना इकाई में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी सूची में बिलासपुर जिले में पदस्थ दो निरीक्षक भी शामिल हैं।

निरीक्षक देवेश सिंह राठौर को बिलासपुर से जिला सरगुजा और निरीक्षक विजय कुमार चौधरी को बिलासपुर से जिला दंतेवाड़ा स्थानांतरित किया गया है। प्रदेश स्तर पर हुए इस तबादले में सबसे अधिक बदलाव कांकेर, राजनांदगांव और बिलासपुर समेत विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारियों को लेकर किया गया है। कांकेर जिले में पदस्थ कई निरीक्षकों को सरगुजा, कोरबा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज और मुंगेली जैसे जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं राजनांदगांव जिले से भी कई निरीक्षकों को सूरजपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और कोरिया भेजा गया है। रायपुर ग्रामीण और दुर्ग जिले में पदस्थ अधिकारियों की भी नई पदस्थापना की गई है। कुछ अधिकारियों को अअवि, पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।पुलिस मुख्यालय के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी अपनी नई पदस्थापना इकाई में कार्यभार ग्रहण करेंगे। प्रदेश में एक साथ 35 अधिकारियों के तबादले को पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण फेरबदल माना जा रहा है। इस बदलाव से संबंधित जिलों में पुलिसिंग की जिम्मेदारियों और प्रशासनिक व्यवस्था में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- करंट की चपेट में आई 28 वर्षीय गृहणी...अस्पताल पहुंचते ही मौत छत्तीसगढ़ में 35 पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, बिलासपुर के दो निरीक्षकों समेत कई जिलों के अधिकारी... स्कूल से घर लौटते 3 भाई-बहन हुए हादसे का शिकार.. एनीकट पार करते बहे, एक की मौत, दो अब भी लापता बालिकाओं की शिक्षा, नवाचार और नशामुक्ति के संकल्प से आगे बढ़ रहा समाज : अमर अग्रवाल शराब दुकान में गार्ड पर पिस्टल फायरिंग का खुलासा... बिहार से आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर:- जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाकर करोड़ों की जमीन हड़पने का खेल...तत्कालीन पटवारी नवीन त्रिपाठी... रतनपुर:- इंसानियत हुई शर्मसार, पुल के नीचे मिला नवजात! मासूम को बेसहारा छोड़ने वाले बेरहम की तलाश मे... जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत...सीएमडी कॉलेज का छात्र था युवक राजीव गांधी जयंती पर सेवा की मिसाल: चुचुहियापारा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का हुआ... ताश की बाजी पर पुलिस का ‘प्रहार’, बैंक के पीछे जुआ खेलते 7 गिरफ्तार; 12 हजार से ज्यादा नकदी जब्त,