पचपेड़ी

पचपेड़ी:- करंट की चपेट में आई 28 वर्षीय गृहणी…अस्पताल पहुंचते ही मौत

उदय सिंह

बिलासपुर – पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकेरा में शनिवार रात बिजली का करंट लगने से एक 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। घटना के बाद परिजन महिला को तत्काल मस्तूरी स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुकुर्दीकेरा निवासी धनेश्वरी यादव 28 वर्ष गृहणी थीं। शनिवार रात करीब 10 बजे वह अपने घर में थीं। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई और उसकी हालत बिगड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बिना देर किए उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। परिजन धनेश्वरी को एंबुलेंस के माध्यम से मस्तूरी के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज दिया गया। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करने के साथ ही घटनास्थल की जांच करेगी। प्रारंभिक तौर पर करंट लगने से मौत की बात सामने आई है। हालांकि महिला किस विद्युत उपकरण या तार के संपर्क में आई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने... रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन...