बिलासपुर

कोनी थाने से चंद कदमों की दूरी पर हो गई हत्या और सोती रही पुलिस

डेस्क

बिलासपुर का नाम लग रहा है न्याय धानी से बदलकर जल्द ही अपराध धानी होने वाला है। लगातार हत्या, लूटपाट, चोरी, अपहरण , बलात्कार की घटनाओं ने शहर की छवि को दागदार कर दिया है। अगस्त का महीना तो पूरा मानो अपराध के नाम ही दर्ज हो गया। शुक्रवार सुबह का आगाज भी एक बड़ी अपराधिक घटना के साथ हुई। बिलासपुर की पुलिसिंग किस कदर है ,यह इससे भी पता चल गया कि महज कोनी थाने से कुछ ही दूरी पर एक युवक की लाश मिली। सुबह-सुबह लोगों ने सड़क किनारे करीब 25 वर्षीय युवक की लाश देखी तो इसकी सूचना कोनी थाने को दी गई। मृतक के शरीर में कई जगह चोट के निशान मौजूद है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। थाने से कुछ ही दूरी पर किसी की हत्या हो गई और पुलिस को कानो कान खबर तक नहीं लगी। लाश को देखकर लग रहा है कि किसी ने धारदार हथियार से उसकी हत्या की है या फिर हत्या करने के बाद लाश को सड़क किनारे फेंक कर अपराधी फरार हो गए। पुलिस सबसे पहले मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है। रतनपुर रोड के आगे सुबह सुबह लाश मिलने से सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला