मुंगेली

मुंगेली के छह कांग्रेसी पदाधिकारियों पर लटक रही निलंबन की तलवार, जानिए कौन है वह 6 नाम

आकाश दत्त मिश्रा

समुद्र मंथन से अगर अमृत निकला था तो हलाहल भी इसी मंथन से ही प्रकट हुआ था। सत्ता भी अपने साथ ताकत लाती है तो वही कई बार अपनों को ही विरोधी भी बना देती है । 15 साल के वनवास के बाद कॉन्ग्रेस की राज्य में शानदार वापसी हुई है लेकिन इस वापसी के बाद पार्टी में अनुशासन बनाए रखना कांग्रेस के लिए चुनौती साबित हो रही है । गाहे-बगाहे कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी लाइन से अलग बयान बाजी कर पार्टी की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं । लेकिन अच्छी बात यह है कि कांग्रेस इस बार बेहद सधे कदमों से चलते हुए बगावती आवाज को समय रहते ही कुचलने के लिए कृत संकल्पित नजर आ रही है।

पार्टी लाइन से इतर बयान बाजी और गतिविधियों को अनुशासन हीनता का दर्जा देते हुए तुरंत कार्यवाही की जा रही है। ऐसी ही कार्यवाही की गाज मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भी छह पदाधिकारियों पर कार्यकर्ताओं पर गिराई गई है । मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री नितेश पाठक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लोरमी उपाध्यक्ष दीना मुरली कश्यप, मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष राकेश तिवारी , लोरमी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री दुर्गा राजा, मुंगेली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता सुनील मंगेशकर और किसान प्रकोष्ठ डिंडोरी अध्यक्ष धनुष सेन को अनुशासनहीनता के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन सभी छह कांग्रेसी पदाधिकारियों को लिखित या मौखिक सफाई देने के लिए 3 दिन का वक्त मुकर्रर किया गया है। जिसके बाद इनके जवाब नहीं देने या फिर जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर इन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अनुशंसा पर जिला प्रभारी उत्तम वासुदेव द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दरअसल इनमें से अधिकांश पदाधिकारी लगातार सोशल मीडिया ,समाचार पत्र, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, वेबपोर्टल के माध्यम से पार्टी लाइन से अलग बयान बाजी कर पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर रहे थे। धारा 370 हटाने के मामले में कांग्रेस आलाकमान ने विरोध दर्ज कराया है लेकिन मुंगेली में कांग्रेस के इन पदाधिकारियों ने इस मामले में अपनी अलग विचारधारा दर्शाई है। 15 अगस्त को मुख्यमंत्री द्वारा अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण प्रतिशत में बढ़ोतरी कर दी गयी, जिसका स्वर्ण समाज पुरजोर विरोध कर रहा है । लोरमी के ऐसे ही एक आंदोलन में जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के उपाध्यक्ष राकेश तिवारी के शामिल होने और समर्थन देने से पार्टी खफा है। लगाता बढ़ती जा रही अनुशासनहीनता पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से इन छह पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है । उत्तम वासुदेव का कहना है कि मुंगेली और लोरमी क्षेत्र में कांग्रेस के ही कुछ पदाधिकारियों द्वारा उठाए जा रहे कदमों से पार्टी की छवि खराब हो रही है और पार्टी की मूल भावना से अलग बयान बाजी से विरोधियों को अवसर मिल रहा है। इसलिए यह कार्यवाही जरूरी थी ।अब देखना होगा कि नोटिस मिलने के बाद यह 6 पदाधिकारी माफी मांग लेते हैं या फिर अपने स्टैंड पर कायम रहते हैं और उन्हें निलंबन की कार्यवाही मंजूर होती है। जाहिर है इस कार्यवाही से भविष्य में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी विवादित बयान बाजी से बचेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...