कोटा

कोटा: शिवतराई जंगल में खौफनाक वारदात! बाइक से बांधकर युवक को जलाने की आशंका… अधजली लाश मिलने से सनसनी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र के शिवतराई के पास जंगल में एक युवक की अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव जिस हालत में मिला है, उसने हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की आशंका को गहरा कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक की हत्या करने के बाद आरोपियों ने उसके शव को जीआई तार के सहारे मोटरसाइकिल से बांधा और फिर आग के हवाले कर दिया। हालांकि, वारदात को किस स्थान पर अंजाम दिया गया और शव को जलाने के पीछे आरोपियों की मंशा क्या थी, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना स्थल शिवतराई में सरैया रिसॉर्ट से लगभग 100 मीटर पहले मुख्य सड़क से अंदर जंगल की ओर बताया जा रहा है। जंगल में वन विभाग के कर्मचारियों की नजर जले हुए शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कोटा पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।शव बुरी तरह जल चुका है, जिसके कारण मृतक की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच हो सकती है। वहीं, घटना करीब दो दिन पुरानी होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर मिले हालात और जीआई तार से मोटरसाइकिल के जरिए शव को बांधकर जलाने की आशंका ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

पहचान छिपाने की कोशिश या सुनियोजित हत्या?


पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक कौन है, वह कहां का रहने वाला था और किन परिस्थितियों में जंगल तक पहुंचा। यह भी जांच की जा रही है कि युवक की हत्या कहीं दूसरी जगह कर शव को जंगल में लाकर जलाया गया या वारदात को इसी स्थान पर अंजाम दिया गया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।फिलहाल युवक की पहचान और हत्या की वजह दोनों ही रहस्य बने हुए हैं। जंगल में इस तरह शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ ही मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा: शिवतराई जंगल में खौफनाक वारदात! बाइक से बांधकर युवक को जलाने की आशंका... अधजली लाश मिलने से सन... बिलासपुर: प्रेम विवाह की रंजिश में खूनी हमला...बहन के पति पर भाई ने बरसाए चाकू, मां-बेटी भी हुए घायल... 21 क्विंटल की बाध्यता से राहत, अब रकबे के हिसाब से मिलेगा प्रोत्साहन...भाजपा ने सरकार के फैसले को बत... सीपत:- गुड़ी गौठान बना मवेशियों का कब्रिस्तान! 100 से अधिक मौतों का दावा, गौठान में जिंदगी नहीं, मौत... 10 हजार मानदेय में बढ़ा काम का बोझ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, 11... बिलासपुर: छेड़छाड़ की शिकायत पर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता जगत ने एसपी को सौंपा आवेदन...पुरानी रंजि... उधारी के विवाद ने ली युवक की जान, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, शराब के नशे में विवाद...पति ने बांस के डंडे से पीटकर पत्नी को मार डाला, आरोपी पति गिरफ्तार स्नैपचैट की दोस्ती बनी लूट का जाल.. युवती ने मिलने बुलाया और चाकू की नोक पर युवक से 60 हजार और सोने ... जबरन गर्भपात का मामला: पति और डॉ उज्जवला कराड़े पर एफआईआर दर्ज...सास, ससुर और ननद को सहआरोपी बनाने की...