रायगढ़

घर के बाहर मिली थी पति पत्नी की खून से लथपथ लाश…दोहरे हत्याकांड में 2 संदेही गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – घरघोड़ा दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने दो संदेहियो को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा निवासी गुरबार सिंह राठिया 43 वर्ष और उनकी पत्नी मनिता राठिया 30 वर्ष का शव उनके घर के बाहर देखा गया। जिसकी सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर कार्रवाई के लिए घटनास्थल पहुंची । वहीं सूचना पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी, डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा, एफएसएल टीम, साइबर सेल एवं डॉग स्क्वाड भी मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का होने पर पुलिस ने मृतकों के परिजनों, आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की गई, जिसमें सामने आया कि पुराने विवाद और पैसों के लेन-देन का आपसी विवाद को लेकर मनमुटाव चल रहा था इसी आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल दोनों संदेहियों को हिरासत में लेकर थाना तलब किया है और उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। मामले में हत्या का अपराध कायम कर विवेचना की जा रही है, अग्रिम जांच पर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के...