बिलासपुर

डायबिटीज ने कर दिया इतना परेशान कि मौत को गले लगाना उसने समझा बेहतर

आलोक

भारत में तेजी से डायबिटीज की बीमारी फैल रही है और डायबिटीज जानलेवा है । यह सभी जानते हैं पर डायबिटीज किस हद तक जानलेवा हो सकती है इसकी बानगी शुक्रवार को तालापारा, तैयबा चौक में नजर आई ।यहां रहने वाले बाजीराव म्हारे नाम के व्यक्ति ने अपने घर में नायलॉन की रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे वक्त से डायबिटीज की बीमारी से ग्रसित था। इस बीमारी के चलते होने वाली परेशानी, दवाइयों और ईलाज पर होने वाले खर्च और रोजमर्रा की जिंदगी में परहेज से इतना तंग आ चुका था कि उसने जान देने की ठान ली। गुरुवार देर रात अपने ही घर के कमरे में उसने नायलॉन की रस्सी से फंदा बनाया और फांसी पर झूल गया। जिसकी खबर सुबह परिजनों को हुई ।सिविल लाइन पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर पंचर...टला बड़ा हादसा रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश