पचपेड़ी

पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा में गुरुवार सुबह एक युवक की पेड़ पर झूलती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना रामसागर बाँधा तालाब के किनारे की है, जहां कदम के पेड़ पर गमछे के सहारे युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शांतनु यादव पिता छन्नू यादव (22 वर्ष), निवासी कुदरीपारा, रामायण चौक, जोंधरा के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह तालाब की ओर गए ग्रामीणों ने कदम के पेड़ पर युवक का शव झूलते देखा। इसके बाद आसपास के लोगों को सूचना दी गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों के साथ पचपेड़ी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को पेड़ से नीचे उतरवाने के बाद पंचनामा तैयार किया गया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।प्रारंभिक तौर पर युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। रक्षाबंधन पर्व से ठीक एक दिन पहले हुई युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। गांव में भी घटना को लेकर चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी