बिलासपुर

बिलासपुर : लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर पंचर…टला बड़ा हादसा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – दिल्ली से सीधे बिलासपुर आ रही एलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 (VT-UDA) शुक्रवार को लैंडिंग के दौरान तकनीकी घटना का शिकार हो गई। विमान के लेफ्ट साइड का टायर पंचर हो गया। हालांकि पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था के चलते बड़ा हादसा टल गया। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।जानकारी के अनुसार, एलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 दिल्ली से बिलासपुर के लिए रवाना हुई थी। बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान के बाएं हिस्से का टायर पंचर हो गया। घटना के बाद एयरपोर्ट पर तत्काल सुरक्षा इंतजाम सक्रिय किए गए। विमान को सुरक्षित तरीके से रनवे पर रोका गया।

विमान में कुल 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर, यानी 41 लोग सवार थे। सभी यात्रियों एवं क्रू मेंबर को विमान से सुरक्षित उतारकर रनवे से टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंचाया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। लैंडिंग के दौरान विमान का टायर पंचर होने की घटना से कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बना, लेकिन स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया। यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल तक पहुंचाए जाने के बाद राहत की स्थिति बनी। घटना के बाद विमान के आगे की उड़ान पर भी असर पड़ा। एलायंस एयर ने बिलासपुर से आगे जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया।

विमान के टायर में तकनीकी खराबी किस वजह से आई, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। संबंधित स्तर पर घटना की जांच और विमान की तकनीकी जांच की जा रही है। लैंडिंग के दौरान टायर पंचर होने के बावजूद विमान में सवार सभी 41 लोगों के सुरक्षित रहने से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना ने विमान की तकनीकी सुरक्षा और लैंडिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर भी ध्यान खींचा है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी