बिलासपुर

बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों से जगमगाया

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बागेश्वर धाम हिंदू राष्ट्र मातृशक्ति सुंदरकांड मंडल के तत्वावधान में स्थानीय घोंघा बाबा मंदिर परिसर में भव्य एवं दिव्य दीपोत्सव का आयोजन श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को सैकड़ों दीपों, आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगी रंगोली से सजाया गया। दीप प्रज्वलित होते ही पूरा परिसर अलौकिक रोशनी से जगमगा उठा। दीपोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और दीपदान कर भगवान श्रीराम, हनुमान जी महाराज एवं घोंघा बाबा की आराधना की। श्रद्धालुओं ने परिवार और समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। भक्ति गीतों और धार्मिक पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

मातृशक्ति की रही विशेष भूमिका

कार्यक्रम में मातृशक्ति की बहनों ने पारंपरिक वेशभूषा में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। महिलाओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा, सुंदरकांड के दोहे और भजनों का पाठ किया। मंडल की बहनों की सक्रिय सहभागिता और अनुशासित व्यवस्था ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

धर्म, संस्कार और सेवा का संकल्प

मंडल की ओर से बताया गया कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और संस्कारों को बढ़ावा देना है। मंडल द्वारा धर्म जागरूकता के साथ सेवा कार्यों और सामाजिक एकता के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।कार्यक्रम के समापन पर मंडल ने आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं, मातृशक्ति बहनों, मंदिर समिति और सहयोगी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

मंडल ने कहा कि सभी के सहयोग और समर्पण से दीपोत्सव सफल एवं यादगार बन सका। भविष्य में भी धार्मिक और सेवा कार्यों का आयोजन निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी