बिलासपुर

मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक… पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र के मुर्रा भट्टा रोड पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के प्रयास में बाइक फिसलने के बाद युवक सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे पिकअप वाहन ने उसे कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। तोरवा पुलिस के अनुसार तखतपुर क्षेत्र के दर्री निवासी दिलहरण कैवर्त 24 वर्ष गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे अपने ससुराल से बाइक पर निकला था। वह मुर्रा भट्टा रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर कई मवेशी बैठे दिखाई दिए।

उन्हें बचाने के लिए दिलहरण ने अचानक बाइक का ब्रेक लगा दिया। अचानक ब्रेक लगने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई और दिलहरण नीचे गिर गया। दिलहरण सड़क से उठकर संभल पाता, इससे पहले ही पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात पिकअप वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने तत्काल घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

उसकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज शुरू किया गया, लेकिन सिम्स में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं हादसे में शामिल वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज