बिलासपुर

फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन… राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को ओडिशा के राउरकेला से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर बिलासपुर लाया और पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया। मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, थाना सिरगिट्टी में अपराध क्रमांक 457/2026 के तहत धारा 309(6), 3(5), 111 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। घटना 19 जून 2026 की सुबह करीब 8:15 बजे की है। पीड़िता अपने घर के पास फूल तोड़ रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार तीन युवक उसके पास पहुंचे। आरोपियों ने महिला के साथ हाथ-मुक्के से मारपीट की और उसके गले में पहनी करीब एक तोला वजन की सोने की चेन, जिसमें लॉकेट लगा था, लूटकर फरार हो गए। लूटी गई चेन की कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई। घटना की शिकायत के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों नवीन साहू और प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था, जबकि अन्य आरोपी फरार थे।फरार आरोपियों की तलाश के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। सूचना के आधार पर पुलिस ने अनुमति प्राप्त कर ओडिशा के राउरकेला में दबिश दी और दो फरार आरोपियों सोनू सोनकर उर्फ टेनी 29 वर्ष निवासी न्यू बस स्टैंड मछली मार्केट, राउरकेला तथा मोह. ईरफान अंसारी उर्फ झुले 19 वर्ष निवासी माल गोदाम मदरसा, उदित नगर, राउरकेला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना सिरगिट्टी पुलिस टीम द्वारा की गई।

error: Content is protected !!
Letest
फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज बिलासपुर:- बछड़े पर लाठी-डंडों की बर्बरता! विरोध करने पहुंची युवती को गालियां और धमकी; CCTV आया सामन... पति को जेल से निकालने के लिए गिरवी रखा मकान, अब जान बचाने पहुंची पुलिस के पास खराब समोसा की शिकायत करना पड़ा भारी…होटल संचालक ने ग्राहक को पीटा,तखतपुर बस स्टैंड के सत्यम स्वीट्स ... घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड... चेक चुराकर 85 हजार निकालने की कोशिश, सीपत : घर में टूटा ताला, आलमारी मिली खाली… 24 घंटे में पुलिस ने सुलझा दी लाखों की चोरी,