तखतपुर

राशनकार्ड में सरपंच के फर्जी हस्ताक्षर, ग्रामीणों ने पकड़ी गड़बड़ी….कहा राशन दुकान में हो रही समस्या

रमेश राजपूत

बिलासपुर- तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोछ के ग्रामीणों ने सोमवार को सरपंच की कार्यप्रणाली को लेकर गहरी आपत्ति जताते हुए, विभिन्न योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत जिला प्रशासन से की है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान में जो राशनकार्ड नवीनीकरण के बाद वितरित किया गया है, उसमे सरपंच के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं, जो सभी हितग्राहियो को बांट दिए गए है। ग्रामीणों ने जब इसे गंभीरता से लिया तो अन्य दस्तावेज से मिलान किया गया और यह गड़बड़ी सामने आई, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उच्च स्तर पर करने की ठानी और सोमवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर उक्त मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की गई।

सरपंच पर पहले भी लग चुके है आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि यह पहला मामला नही है इसके पूर्व भी कई योजनाओं में गड़बड़ी की गई है शौचालय निर्माण की राशि आहरण कर सरपंच, सचिव हजम कर चुके है, वही आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियो के नाम पर अपात्र लोगो को आवास प्रदान किया गया है, वही सरपंच की मनमानी इस हद तक पहुँच गई है कि उसके नाम का हस्ताक्षर कोई और कर रहा है, जिसे ग्रामीणों को मानना पड़ रहा है। सरकारी दस्तावेज के रूप में कई जगह राशनकार्ड का उपयोग हितग्राही और शासन स्वयं करती है, जिसमें भी फर्जी हस्ताक्षर करना किसी अपराध से कम नही है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...