बिलासपुर

देवरीखुर्द से उठी आवाज, इस बार पार्षद ही नहीं क्षेत्र से बनेगा महापौर भी

डेस्क

वार्ड परिसीमन के बाद अब राजनीति की बिसात पर नए पासे फेंके जा रहे हैं। बदली रणनीति के तहत अब नए-नए नेता स्वाभाविक रूप से उभर कर सामने आएंगे। बिलासपुर से सटे ग्राम पंचायत देवरी खुद को भी नगर निगम में शामिल कर लिया गया है। ग्राम पंचायत होने से अब तक यहां पंच और सरपंच चुने जाते थे लेकिन इस बार यहां से पार्षद चुने जाएंगे, जो नगर निगम में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। इतना ही नहीं नया अवसर मिलने से यहां के नागरिक इतने उत्साहित हैं कि वे महापौर भी इसी क्षेत्र से चुनने का मंसूबा सजाने लगे हैं। इन्हीं मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश में रविवार को देवरीखुर्द में भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक आयोजित की गई ,जिसमें वार्ड नंबर 42 और 43 के भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठा हुए।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बदली परिस्थितियों में नगर निगम चुनाव को लेकर नए सिरे से रणनीति तैयार की। परिसीमन के बाद बदले भौगोलिक क्षेत्र से दमदार भाजपा प्रत्याशी के चयन पर यहां माथापच्ची की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि सभी को मिलकर ऐसा प्रत्याशी चयन करना होगा जो पार्षद और महापौर चुनाव जीतने की क्षमता रखता हो। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की पूजा अर्चना के साथ संकल्प लिया कि भारतीय जनता पार्टी का परचम वार्ड क्रमांक 42 और 43 में पुरजोर तरीके से फहराया जाएगा और नगर निगम में पार्षद के साथ महापौर भी इसी क्षेत्र से चुनकर आएगा। भले ही कुछ लोगों को यह दिवास्वप्न और अति आत्मविश्वास लग रहा हो लेकिन कार्यकर्ता उत्साह से इस कदर लबरेज है कि लगता है इस बार तो ये यहां से सिर्फ पार्षद ही नहीं महापौर भी चुनने का इरादा कर बैठे हैं और शायद उनके पास ऐसा प्रत्याशी भी मौजूद है जिसे भारतीय जनता पार्टी बतौर महापौर मैदान में उतारेगी ।

हालांकि फिलहाल ऐसा कोई नाम उभर कर नहीं आया है लेकिन कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर अगले कुछ दिनों में प्रत्याशी चयन का भरोसा दिलाया है। साथ ही यह संकल्प लिया गया है कि कोई भी कार्यकर्ता पार्टी के खिलाफ भितरघात नहीं करेगा और ना ही पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ कोई चुनाव लड़ेगा। इस बैठक में क्षेत्र के सभी बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे जिनमें युगल किशोर झा, बी पी सिंह, सुकृता गोयल, अनीश सैनिक, लक्ष्मी यादव शंभू दास मानिकपुरी, लक्ष्मण मानिकपुरी पंकज सिंह ,कमलेश चावड़ा, सुनील भोई, मिथिलेश सिंह अवधेश प्रसाद राजू बैरागी बजरंग पटेल दशरू निषाद कृष्ण कुमार कश्यप और अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। आगामी चुनाव तक लगातार इसी तरह कार्यकर्ताओं ने संगठित रहने का भी संकल्प लिया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा...