बिलासपुर

अमित जोगी की जमानत याचिका खारिज , 14 दिन के लिए भेजे गए जेल

डेस्क

मंगलवार सुबह मरवाही सदन से 9:45 पर गिरफ्तार हुए अमित जोगी के सभी पैंतरे फेल हो गए और आखिरकार उन्हें जेल जाना ही पड़ा । एक पुराने मामले में अमित ऐश्वर्य जोगी की गिरफ्तारी मंगलवार को नाटकीय घटनाक्रम के दौरान हुई। सोमवार को ही पूर्व भाजपा प्रत्याशी और जिला पंचायत उपाध्यक्ष समीरा पैकरा ने दल बल के साथ एसपी कार्यालय का घेराव करते हुए अमित जोगी की गिरफ्तारी नहीं होने पर हंगामा मचाया था। ठीक अगले ही दिन मंगलवार सुबह मरवाही सदन से अमित ऐश्वर्या जोगी की गिरफ्तारी हो गई। गिरफ्तारी के वक्त अमित जोगी ने वकील जैसे कपड़े पहन रखे थे यानी वे जाहिर कर रहे थे कि वह अपना केस खुद लड़ेंगे।

कुछ दिन पहले सिविल लाइन थाने पहुंचकर एक वकील की तरह उन्होंने अपनी गिरफ्तारी की मांग की भी थी। लगता है उनकी इस मांग को बिलासपुर पुलिस ने गंभीरता से ले लिया और कुछ ही दिनों में उनकी यह इच्छा भी पूरी कर दी। वैसे अमित जोगी के लिए यह पहली जेल यात्रा नहीं है इससे पहले भी जग्गी हत्याकांड में वह जेल की हवा खा चुके हैं । अजीत जोगी की गिरफ्तारी के बाद उन्हें गौरेला थाना ले जाया गया। कोर्ट में अमित जोगी की जमानत याचिका खारिज हो गई और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...