बिलासपुर

पति पत्नी जा रहे थे दशगात्र में शामिल होने रास्ते में मिल गई मौत

उदय सिंह

गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई । गतौरा बाईपास रोड पर बाइक पर सवार होकर जा रहे सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरा निवासी मोहित गंधर्व और उनकी पत्नी गंगोत्री बाई कोयले से भरे ट्रेलर की चपेट में आ गए । पेशे से कोटद्वार मोहित गंधर्व अपनी पत्नी के साथ अपनी बाइक पर दशगात्र में शामिल होने अर्जुनी जा रहा था। गतौरा बाईपास के पास पीछे से आ रहे कोयले से भरे ट्रेलर क्रमांक सीजी10 एल ए 4 889 के चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे पति पत्नी दोनों सड़क पर गिर गए। दोनों को रौंदते हुए ट्रेलर आगे बढ़ गई ।

दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, वहीं दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा मचाते हुए सड़क जाम कर दिया ।लोगों का आरोप है कि यहां हमेशा दुर्घटना होती रहती है जिसके पीछे कोल डिपो और पावर प्लांट जिम्मेदार है। कोयले से भरी भारी वाहनों की तेज रफ्तार की वजह से यहां लोगों की जिंदगी खतरे में है। दुर्घटना के बाद लोगों के गुस्से को शांत करने मस्तूरी पुलिस पहुंची, जिनकी कोशिशों के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।

ट्रैफिक नियमों में हेलमेट पहने की बात कही जाती है। लेकिन इस दुर्घटना में मृतक मोहित गंधर्व ने हेलमेट पहन रखी थी लेकिन फिर भी उनकी जान नहीं बच पाई। इसलिए जरूरी नहीं कि आप ट्रैफिक नियमों का पालन करें तो सुरक्षित ही रहेंगे ।जब तक दूसरे भी इसका पालन नहीं करेंगे तब तक सड़के इसी तरह लहूलुहान होती रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला