बिलासपुर

VIDEO: लालखदान ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा…तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार ठोकर..ऑटो सवार पत्नी की मौत, पति और चालक गंभीर,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। तेज रफ्तार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका पति और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लालखदान ओवरब्रिज पर सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम धनगवां निवासी रणजीत डहरिया अपनी पत्नी बिरस बाई डहरिया के साथ गुजरात से रोजी-रोटी कमाकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। दोनों रविवार- सोमवार की दरम्यानी रात ट्रेन से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके बाद सोमवार सुबह करीब 5 बजे उन्होंने घर जाने के लिए ऑटो क्रमांक CG 10 AG 7221 किराए पर लिया।

ऑटो लालखदान ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार क्रमांक CG 04 BA 3294 ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बिरस बाई डहरिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके पति रणजीत डहरिया की हालत गंभीर बनी हुई है। ऑटो चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें उसके दोनों पैर टूटने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर... 20 लाख की जमीन धोखाधड़ी का मामला... प्लॉट दिलाने के नाम पर युवक से ठगी मोबाइल अपडेट के दौरान खाते से एक लाख पार....साइबर ठगी का मामला दर्ज सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 1.02 लाख की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, संजीवनी विक्रय केंद्र में 1.31 लाख के गबन का मामला... पूर्व संचालिका पर एफआईआर, पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह...पत्नी का गला घोंटकर फरार हुआ पति गिरफ्तार,