जांजगीर चाँपा

कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 रुपये जब्त,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंतोरा चौकी क्षेत्र के कटरा जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर दबिश दी। पुलिस और रिस्पांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में जुआ खेलते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से 47,500 रुपये नकद, 11 मोटरसाइकिल, एक ब्रेजा कार, 8 मोबाइल फोन और 52 पत्ती ताश जब्त की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

सूचना मिलते ही जंगल में पहुंची पुलिस टीम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पंतोरा चौकी क्षेत्र के कटरा जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई और चौकी पंतोरा पुलिस एवं रिस्पांस टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान जुआ खेल रहे नौ लोगों को पकड़ लिया गया। मौके से नकदी सहित जुए में इस्तेमाल होने वाली ताश की गड्डी और आरोपियों के वाहन व मोबाइल फोन जब्त किए गए।

बिलासपुर सहित कई क्षेत्रों के आरोपी शामिल

गिरफ्तार आरोपियों में दीपक राय (42), निवासी मड़वा, जिला बलौदाबाजार, रूपचंद रात्रे (36), निवासी देवरी, जिला बिलासपुर, संजू कुमार सूर्यवंशी (28), रमेश कुमार कश्यप (28), सुरेंद्र लहरे (26) और साहिल लहरे (22), निवासी रसौटा, थाना पामगढ़, सुनील सिंह ठाकुर (27) और विशाल सिंह ठाकुर (24), निवासी कोटमीसोनार क्षेत्र तथा मयंक शर्मा (22), निवासी उसलापुर, जिला बिलासपुर शामिल हैं।

एसपी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में पीएसआई अभिलाष सिन्हा, एएसआई जयनंदन मार्बल, आरक्षक लक्ष्मीनारायण कौशिक, युवराज, नितेश सिंह, भुनेश्वर पटेल, दिलीप माथुर सहित पंतोरा चौकी पुलिस और रिस्पांस टीम का सराहनीय योगदान रहा।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में जुआ-सट्टा या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार,