बिलासपुर

डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला… तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी परसदा में डीजे की धुन पर नाचने से इनकार करना छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक आरक्षक को भारी पड़ गया। जन्मदिन समारोह में शामिल युवकों ने आरक्षक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दो युवकों ने कांटेदार डंडे से हमला किया, जबकि तीसरे ने पत्थर से आरक्षक के सिर पर वार कर दिया। हमले में आरक्षक के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के दौरान बीच-बचाव कर लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

जन्मदिन समारोह में नाचने के लिए कहा

मिली जानकारी के अनुसार, परसदा निवासी रामकुमार बांधे 29 वर्ष छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में आरक्षक हैं। गुरुवार रात करीब 10 बजे वे किराना दुकान से सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक जन्मदिन समारोह चल रहा था, जहां डीजे की धुन पर करीब 15 से 20 युवक नाच रहे थे। इसी बीच मोहल्ले के छोटू रजक ने रामकुमार को भी नाचने के लिए कहा। आरक्षक ने जब नाचने से इनकार किया, तो छोटू रजक ने अपने साथी राज रजक और अल्ताफ खान के साथ मिलकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

कांटेदार डंडे और पत्थर से किया हमला

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर छोटू रजक और राज रजक ने कांटेदार डंडे से आरक्षक की पिटाई कर दी। वहीं, अल्ताफ खान ने पास पड़े पत्थर से उनके सिर पर वार किया। हमले में रामकुमार के हाथ, दोनों पैर, घुटने, दाहिनी आंख के पास, माथे, सिर और कमर में चोटें आईं। मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद हिंसक मारपीट में बदल गया। घटना के बाद आरक्षक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...