सीपत

सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े हत्थे,

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। मटेरियल गेट के पास पार्किंग में खड़े एक ट्रेलर से चोरों ने दो टायर डिस्क समेत निकाल लिए और ऑटो में भरकर ले जाने लगे। इसी दौरान वाहन चालक की नजर पड़ गई और उसने तत्काल ट्रेलर मालिक को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे मालिक ने पूछताछ की तो टायर ले जा रहे व्यक्ति ने दूसरे ट्रेलर में लगाने के लिए टायर निकालने की बात कही। मामले में सीपत पुलिस ने दो आरोपियों इयासीफ खान और मोहम्मद जाफर खान के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

एक माह से पार्किंग में खड़ा था ट्रेलर

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी हेमंत यादव ग्राम जांजी में मां काली मंदिर के पास रहता है और ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है। उसका ट्रेलर क्रमांक CG 10 BM 5851 खराब होने के कारण पिछले एक महीने से मटेरियल गेट सीपत के पास पार्किंग में खड़ा था। 10 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे उसके दूसरे वाहन के चालक मुकेश कुमार रजक और जेसीबी चालक ओम प्रकाश यादव ड्यूटी पर पहुंचे। इसी दौरान मुकेश ने फोन कर बताया कि ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत गायब हैं और उन्हें एक डीजल ऑटो में ले जाया जा रहा है।

दूसरे ट्रेलर में लगाने के लिए निकाले टायर

सूचना मिलते ही हेमंत यादव मौके पर पहुंचा। जांच करने पर ट्रेलर के एक्सल से जेके कंपनी के 1000-20 साइज के दो टायर डिस्क समेत गायब मिले। एक्सल के नीचे पत्थर लगा हुआ था। पूछताछ करने पर मोहम्मद जाफर खान ने बताया कि इयासीफ खान के कहने पर टायर निकाले गए हैं, जिन्हें ग्राम मटियारी में खड़े उसके ट्रेलर में लगाना था। चोरी गए टायरों की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

प्रार्थी ने मौके पर ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस स्टाफ पहुंचने के बाद ऑटो, टायर और दोनों आरोपियों को थाने लाया गया। सीपत पुलिस ने इयासीफ खान एवं मोहम्मद जाफर खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) और 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम