बिलासपुर

शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र के डीपूपारा में शराब पीने के लिए 200 रुपये नहीं देने पर एक युवक द्वारा ई-रिक्शा चालक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने पर युवक ने गाली-गलौज करते हुए ई-रिक्शा चालक के कमर के दाहिने हिस्से में चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी इमरान खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, डीपूपारा स्थित गगन अपार्टमेंट के पास रहने वाला सैंकी राम ई-रिक्शा चलाता है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 10 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे खाना खाने के बाद वह टहलते हुए दुर्गा मंदिर के पास पहुंचा था। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला इमरान खान उसे मिला और शराब पीने के लिए 200 रुपये मांगने लगा।

इनकार करने पर निकाला चाकू

सैंकी राम ने जब अपने पास पैसे नहीं होने की बात कही, तो आरोपी कथित रूप से गुस्से में आ गया। उसने पीड़ित को मां-बहन की अश्लील गालियां दीं और अपनी जींस की जेब से चाकू निकाल लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए सैंकी राम की कमर के दाहिने हिस्से में चाकू से वार कर दिया। हमले में चोट लगने के बाद पीड़ित किसी तरह वहां से भागा और अपने घर जाकर छिप गया।

डर के कारण रात में नहीं पहुंचा थाना

पीड़ित ने बताया कि आरोपी के डर से वह रात में थाने में शिकायत दर्ज कराने नहीं पहुंच सका। अगले दिन 11 अक्टूबर को वह अपनी मां के साथ तारबाहर थाने पहुंचा और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी इमरान खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1), 119(1), 296 और 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा...