बिलासपुर

डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक….4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर FIR

उदय सिंह

बिलासपुर – कोयले की ढुलाई के लिए ट्रांसपोर्टर को चार लाख रुपये देने के बाद भी न तो कोयला निर्धारित गंतव्य तक पहुंचा और न ही चारों ट्रकों का कोई सुराग मिल पाया। करीब डेढ़ माह तक वाहनों और उनमें लदे कोयले की जानकारी नहीं मिलने पर कंपनी के लॉजिस्टिक्स मैनेजर ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने ट्रांसपोर्टर दिव्यांश गुप्ता सहित चार ट्रक चालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जोंकी से राजस्थान के लिए रवाना हुआ था कोयला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, SPRN Minerals Private Limited, जोंकी में पदस्थ लॉजिस्टिक्स मैनेजर प्रतीक मिश्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि 19 अगस्त 2026 को ट्रांसपोर्टर दिव्यांश गुप्ता के माध्यम से चार ट्रकों में कोयला लोड कराकर JSW Cement, नागौर (राजस्थान) भेजा गया था। इसके लिए प्रति ट्रक एक लाख रुपये के हिसाब से कुल चार लाख रुपये GSR Logistics के माध्यम से ट्रांसपोर्टर के खाते में जमा कराए गए थे। इसके बावजूद चारों वाहन अपने निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुंचे। शिकायत के मुताबिक, 3 अक्टूबर 2026 तक कंपनी को न तो कोयले की डिलीवरी की जानकारी मिली और न ही वाहनों के संबंध में संतोषजनक जवाब मिल सका। इसके बाद कंपनी ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।

चार ट्रकों में 166 टन से अधिक कोयला

शिकायत में चारों वाहनों और उनमें लदे कोयले का विवरण भी दिया गया है। ट्रक क्रमांक UP53JT6598 में 41.660 टन, UP53JT6514 में 41.360 टन, BR06GG6649 में 42.810 टन और UP53HT4549 में 40.690 टन कोयला लोड था। इस तरह चारों वाहनों में कुल 166.520 टन कोयला लदा हुआ था।

ट्रांसपोर्टर और चालकों की भूमिका जांच के दायरे में

शिकायत में ट्रांसपोर्टर दिव्यांश गुप्ता के अलावा ट्रक चालक सुमित, दीपक, बीरू और सरबजीत के नाम शामिल हैं। कंपनी ने पुलिस को बताया है कि उसके पास बिल्टी, चालान और वाहनों से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध हैं, जिन्हें जांच के दौरान प्रस्तुत किया जा सकता है।सकरी पुलिस ने पांचों के खिलाफ धारा 316(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस की जांच में यह पता लगाया जाएगा कि चारों ट्रक कहां गए, कोयला निर्धारित स्थान तक क्यों नहीं पहुंचा और पूरे मामले में संबंधित लोगों की क्या भूमिका रही। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल...