बिलासपुर

छेड़छाड़ के आरोपी ने कोर्ट में पीड़िता को धमकाया, युवती ने की सुरक्षा की मांग

डेस्क

अपराधियों के हौसले अब इस कदर बेलगाम होने लगे हैं कि उन्हें अब पुलिस और न्यायालय प्रक्रिया की भी परवाह नहीं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला गुरुवार को दर्ज किया गया। बिलासपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई करने वाली युवती के साथ टिकरापारा में रहने वाले आरोपी छोटू साहू ने मारपीट और छेड़खानी की थी। इस मामले में 28 अगस्त को राजकिशोर नगर निवासी पीड़ित युवती अपनी मां के साथ जिला न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के समक्ष उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान युवती और उसकी मां को धमकाने आरोपी छोटू भी अपने 7-8 साथियों के साथ वहां पहुंच गया और अपने हाव-भाव और इशारों से छात्रा को डराने लगा। आरोपी छोटू साहू का दुस्साहस देखिए कि उसने न्याय के मंदिर में घुसकर प्रार्थी को डरा धमका कर मामला रफा-दफा कराने की कोशिश की। इस मामले में पीड़िता ने अपने और परिजनों पर मंडराते खतरे को देखते हुए सुरक्षा की मांग की है। युवती की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी छोटू साहू पर एक नया मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...